संपर्क बढ़ने से थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों के बीच संबंध सुधरेंगे

2023-01-10 17:36:24

नए साल में चीन की मुख्य भूमि शांतिपूर्ण पुनरेकीकरण और एक देश दो व्यवस्थाओं के सिद्धांत पर कायम रहते हुए एक चीन की नीति और वर्ष 1992 में संपन्न आम सहमति के आधार पर थाईवान के विचारशील व्यक्तियों के साथ दोनों तटों के बीच संबंधों और देश के पुनरेकीकरण के बारे में गहन रूप से विचार-विमर्श करेगी।

आम राय है कि वार्ता के जरिए शांतिपूर्ण पुनरेकीकरण करना थाईवान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में थाईवान तनाव से छुटकारा पाएगा और संकट दूर कर सकेगा। थाईवान की मीडिया ने डेमोक्रेटिक प्रोग्रेस पार्टी से दोनों तटों के बीच संबंध सुधारने के लिए लाभदायक काम करने की अपील की।

थाईवान के पूर्व नेता मा यिंगच्यो ने कहा कि डेमोक्रेटिक प्रोग्रेस पार्टी को मुख्य भूमि के साथ वार्ता करनी चाहिए, ताकि दोनों तट फिर से शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर वापस लौट सकें।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम