पूरे चीन में जलमार्ग से 8 जनवरी को 4.2 लाख लोगों ने यात्रा की

2023-01-09 17:00:14

8 जनवरी को पूरे चीन में जलमार्ग के जरिए 4.2 लाख यात्रियों ने सफर किया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय यात्रा जहाजों पर चालक दल के बदलाव के बारे में नए नियम भी लागू किये गए हैं।

8 जनवरी को क्वांगचो शहर में जल बसें और चूच्यांग नदी पर दिन-रात के क्रूज ने 904 बार नौकायन किया, लगभग 31 हजार यात्रियों को भेजा गया, जो गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 8.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जुहाई क्षेत्र में कुल 100 उच्च गति वाले यात्री जहाज और द्वीप यात्रा उड़ानें शुरू की गईं, और भेजे गए यात्रियों की संख्या लगभग 9,000 थी। उनमें वानचाई बंदरगाह ने मकाओ के लिए 26 नौका यात्राएं जोड़ीं। वर्ष 2023 के वसंत त्योहार परिवहन के दौरान क्वांगतोंग जलमार्ग के यात्री प्रवाह में काफी वृद्धि हुई है, और अनुमान है कि लगभग 34 लाख यात्रियों को भेजा जाएगा, पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 35.54 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 70 हजार यात्री सीटों वाले 358 यात्री जहाजों को क्वांगतोंग प्रांत में 76 जलमार्ग यात्री परिवहन मार्गों में चलाए जाने की योजना है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम