चीन-अफ़्रीका संबंधों के विकास पर बड़ा ध्यान देता है चीन

2023-01-09 17:01:41

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 9 जनवरी को इस बात की घोषणा की कि चीन व अफ़्रीका के बीच व्यापक रणनीतिक सहयोग साझेदार संबंधों को गहन करने और चीन-अफ़्रीका मैत्रीपूर्ण सहयोग को मजबूत करने के लिये चीनी विदेश मंत्री छिन कांग 9 से 16 जनवरी को इथियोपिया, गैबॉन, अंगोला, बेनिन, मिस्र और अफ्रीकी संघ के मुख्यालय और अरब लीग के मुख्यालय का दौरा करेंगे। यह यात्रा लगातार 33वें वर्ष की शुरुआत में चीनी विदेश मंत्री की अफ्रीका की पहली यात्रा भी होगी।

वांग वनपिन ने इस यात्रा के बारे में बताया कि चीनी विदेश मंत्री बनने के बाद इस बार विदेश मंत्री छिन कांग की अफ्रीका यात्रा उनकी पहली विदेश यात्रा है। यह उस उम्दा परंपरा की भी निरंतरता है कि चीनी विदेश मंत्री 33 वर्षों तक हर साल पहली बार अफ्रीका जाने पर जोर देते हैं। यह दिखाता है कि चीन चीन और अफ्रीका के बीच पारंपरिक दोस्ती और चीन-अफ्रीका संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता है।

वांग वनपिन के अनुसार वर्तमान में चीन-अफ़्रीका संबंधों का विकास हो रहा है। जिसने उच्च स्तरीय चीन-अफ़्रीका साझा भाग्य वाले समुदाय के निर्माण के नये युग में प्रवेश किया है। यात्रा के दौरान छिन कांग क्रमशः उक्त पाँच देशों के नेताओं और विदेश मंत्रियों, अफ़्रीकी संघ के अध्यक्ष और अरब लीग के महासचिव से भेंट करेंगे और वार्ता करेंगे।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम