स्पेनिश पर्वतारोही और 6 गाइड मनास्लू की मुख्य चोटी पर चढ़े

2023-01-07 16:35:02

स्पेनिश पर्वतारोही एलेक्स टेक्सिकैंग और छह नेपाली शेरपा गाइड 6 जनवरी को दुनिया के 8वें सबसे ऊंचे पर्वत मनासलू की मुख्य चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ गए।

पर्वत मानसलू नेपाल के पश्चिम में स्थित है, जिसकी ऊंचाई 8163 मीटर है। टेक्सिकैंग एक अनुभवी पर्वतारोही हैं। इससे पहले दो बार शिखर पर पहुंचने में असफल होने के बाद वह इस बार आखिरकार सफल हो गये।

नेपाली सरकार के रिकॉर्ड बताते हैं कि दो पोलिश पर्वतारोहियों ने 12 जनवरी, 1983 को सर्दियों में मनास्लू पर्वत की मुख्य चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम