2022 के पहले 11 महीनों में चीन का सेवा आयात और निर्यात की 15.6% वृद्धि

2023-01-07 16:34:22

चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 6 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी से नवंबर 2022 तक चीन की कुल सेवा आयात और निर्यात मात्रा 54 खरब युआन से अधिक हो गयी, जो पिछले साल के समान समय से 15.6% बढ़ा है और सेवा व्यापार में वृद्धि जारी है।

आंकड़े बताते हैं कि जनवरी से नवंबर 2022 तक, चीन का सेवा निर्यात पिछले साल की समान अवधि से 15.5% बढ़कर 25.83 खरब युआन तक जा पहुंचा। जबकि सेवा आयात 15.6% बढ़कर 28.21 खरब युआन तक पहुंच गया। सेवा व्यापारिक प्रतिकूल संतुलन 2.38 खरब युआन था।

ज्ञान-गहन सेवाओं के व्यापार में लगातार वृद्धि बनी रही। जनवरी से नवंबर 2022 तक चीन का ज्ञान-गहन सेवाओं का आयात और निर्यात पिछले साल की समान अवधि से 10.1% बढ़कर 22.48 खरब युआन तक पहुंच गया। यात्रा सेवाओं का आयात और निर्यात लगातार बहाल हो रहा है। जनवरी से नवंबर 2022 तक चीन की यात्रा सेवाओं का आयात और निर्यात 7.58 खरब युआन तक जा पहुंचा, जो पिछले साल की तुलना में 8.2% बढ़ा है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम