चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 31.2 खरब अमेरिकी डॉलर से अधिक

2023-01-07 16:33:46

चीनी विदेशी मुद्रा का राज्य प्रशासन द्वारा 7 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार 2022 के दिसंबर के अंत तक चीन का विदेशी मुद्रा भंडार नवंबर के अंत से 10.2 अरब अमेरिकी डॉलर यानी 0.33% बढ़कर 31 खरब 27 अरब 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया।

चीनी विदेशी मुद्रा का राज्य प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि दिसंबर, 2022 में अमेरिकी डॉलर का सूचकांक गिर गया और वैश्विक वित्तीय संपत्ति की कीमत भी आम तौर पर गिर गयी। विनिमय दर रूपांतरण और परिसंपत्ति मूल्य परिवर्तन जैसे कारकों के व्यापक प्रभाव से इस महीने विदेशी मुद्रा भंडार का पैमाना बढ़ गया। उन्होंने यह भी कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था की मजबूत लचीलापन, बड़ी निहित शक्ति और जीवन शक्ति है। और तो और दीर्घकालिक सकारात्मक स्थिति भी नहीं बदलेगी, जो विदेशी मुद्रा के पैमाने की समग्र स्थिरता को बनाए रखने के लिए अनुकूल है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम