नव वर्ष छुट्टियों में पूरे चीन में उपभोग बढ़ा

2023-01-06 14:27:13

इस नव वर्ष की छुट्टियों में चीन में उपभोग बढ़ा। पूरे चीन में राजमार्ग, रेलवे, नागरिक उड्डयन और जल परिवहन के यात्री प्रवाह में वृद्धि बनी हुई है, जबकि दर्शनीय स्थलों, व्यापारिक जिलों और खानपान उद्योगों के व्यापार में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

30 दिसंबर, 2022 को नव वर्ष छुट्टियों के लिये रेल परिवहन का आरंभ करने से पूरे चीन में रेलवे के जरिए प्रति दिन औसतन 50.8 लाख लोगों का परिवहन किया गया है, जो नवंबर 2022 की तुलना में 109 प्रतिशत की वृद्धि हुई। चीन में रेल यात्री प्रवाह में तेजी से सुधार जारी है। साथ ही नव वर्ष के तीन दिन की छुट्टियों में देश भर में 6.1 करोड से अधिक लोगों को राजमार्गों और जलमार्गों द्वारा पहुंचाया गया है।

नव वर्ष के तीन दिन की छुट्टियों में चीन में अधिक शॉपिंग मॉल में छूट और प्रचार समेत अवकाश विपणन गतिविधियां आयोजित हुई हैं और उपभोगता प्रवाह में स्पष्ट रूप से सुधार हुआ है। साथ ही, इस बार की छुट्टियों में खाने-पीने की खपत में भी वृद्धि हुई। पूरे चीन में रेस्तरां के सामने लंबी-लंबी कतारे भी देखने को मिल रही हैं।

“2023 राष्ट्रीय ऑनलाइन नव वर्ष खरीदारी महोत्सव” के पहले दिन में पूरे चीन में ऑनलाइन खुदरा बिक्री 45.2 अरब युआन तक जा पहुंची, जो पिछले साल के ऑनलाइन नव वर्ष खरीदारी महोत्सव के पहले दिन की तुलना में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

नव वर्ष के तीन दिन की छुट्टियों में देश भर के सिनेमा का कुल फिल्म बॉक्स ऑफिस 55 करोड़ युआन तक जा पहुंचा। इस छुट्टियों में 1.25 करोड दर्शकों ने सिनेमा में फिल्म देखी और स्क्रीनिंग की कुल संख्या 10 लाख से अधिक पहुंच गई।

इस बार की छुट्टियों में देश भर में 2.13 अरब से अधिक कोरियर पैकेज वितरित किया गया है। इनमें से एकत्र किए गए और वितरित किए गए पैकेज की संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।

(हैया)

 

रेडियो प्रोग्राम