ली खछ्यांग ने वसंत त्योहार के दौरान आजीविका और ऊर्जा से जुड़े कार्यों का इंतजाम किया

2023-01-05 14:50:16

चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 3 जनवरी को राज्य परिषद के नियमित सम्मेलन में महत्वपूर्ण आजीविका सामान और ऊर्जा की आपूर्ति सुनिश्चित करने और कीमत स्थिर बनाने के कार्यों का इंतजाम किया।

ली खछ्यांग ने कहा कि पिछले साल चीन में चीजों के मूल्य स्थिर कायम रहे। अनाज और ऊर्जा की आपूर्ति क्षमता उन्नत हुई। इससे अर्थव्यवस्था स्थिर बनाने और नागरिक जीवन सुनिश्चित करने के लिए मजबूत समर्थन किया गया। चीनी वसंत त्योहार के दौरान बाजार में आपूर्ति पर्याप्त कायम रहने के साथ कीमत स्थिर बनाना चाहिए।

ली खछ्यांग ने कहा कि विभिन्न स्तरीय सरकारी विभागों को अनाज और सब्जियों की आपूर्ति की जिम्मेदार निभानी चाहिए। चिकित्सा और महामारी-रोधी सामान की आपूर्ति क्षमता को पूरी तरह उन्नत करनी चाहिए। ऊर्जा की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। त्योहार के दौरान परिवहन सुचारु रूप से बनाए रखना चाहिए। समय पर कमजोर और गरीब लोगों को सब्सिडी देनी चाहिए। कीमत स्थिर बनाने के लिए बाजार में निगरानी मजबूत करनी चाहिए।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम