तिब्बत में महिला वैज्ञानिक तकनीकी कार्यकर्ता संघ स्थापित

2023-01-04 17:11:20

हाल ही में तिब्बत में महिला वैज्ञानिक तकनीकी कार्यकर्ता संघ स्थापित किया गया, संबंधित स्थापना सम्मेलन तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में ऑनलाइन और ऑफ़लाइन के माध्यम से आयोजित किया गया। इस संघ की स्थापना का उद्देश्य तिब्बत की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति और आर्थिक व सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए तिब्बत में बड़ी संख्या में महिला वैज्ञानिक और तकनीकी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।

बताया गया है कि तिब्बत में महिला वैज्ञानिक तकनीकी कार्यकर्ता संघ की स्थापना चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की भावना को लागू करने के लिए तिब्बत में एक ज्वलंत अभ्यास है। साथ ही यह विज्ञान, शिक्षा, प्रतिभाओं से देश की शक्तिशाली बनाने और नवाचार विकास को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण उपाय भी है।


स्थापना सम्मेलन में संघ की नव निर्वाचित अध्यक्ष थू यानली ने कहा कि भविष्य में तिब्बत में महिला वैज्ञानिक तकनीकी कार्यकर्ता संघ वैज्ञानिक अनुसंधान को लोकप्रिय बनाने और सामाजिक सेवा कार्य करने के लिए स्वायत्त प्रदेश में महिला वैज्ञानिक और तकनीकी कार्यकर्ताओं को संगठित करेगा, देश भर में भीतरी इलाके के अन्य क्षेत्रों में महिला शोधकर्ताओं और संस्थानों के साथ संचार को मजबूत करेगा, ताकि तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में तकनीकी नवाचार में भाग लेने के लिए अधिक महिलाओं को बढ़ावा दिया जा सके और क्षेत्रीय निर्माण में महिलाओं की अधिक भूमिका निभायी जा सके।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम