2022 में चीनी पांडा संरक्षण और अनुसंधान केंद्र में 13 पांडा शावकों का जन्म

2023-01-03 16:29:45

वर्ष 2022 में, चीनी पांडा संरक्षण और अनुसंधान केंद्र में कुल 13 पांडा शावकों का प्रजनन किया गया।

वर्ष 2022 फरवरी में चीनी पांडा संरक्षण और अनुसंधान केंद्र में पांडा के वार्षिक प्रजनन कार्य आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ। जून में जन्म देने की प्रतीक्षा कर रहे पांडा ने धीरे-धीरे गर्भावस्था की अवधि में प्रवेश किया। प्रजनक हर दिन में 24 घंटे काम करते हैं। वीडियो निगरानी और ऑन-साइट अवलोकन के माध्यम से, वे पांडा के लिये व्यवहारिक और शारीरिक निगरानी व देखभाल करते हैं। साथ ही पांडा के सुचारू जन्म देने और शावकों की सुरक्षा की गारंटी के लिये वे समय पर विश्लेषण करते हैं।

चीनी पांडा संरक्षण और अनुसंधान केंद्र के उप प्रभारी और मुख्य विशेषज्ञ ली देशेंग ने कहा कि वर्ष 2022 में, कड़ी मेहनत के माध्यम से, उन्होंने 8 मादाओं और 5 नर सहित पांडा के 13 शावकों को सफलतापूर्वक पाला। इनमें से सबसे बड़े बच्चे का जन्म 21 जून को हुआ, जबकि सबसे आखिरी का जन्म 21 अगस्त को हुआ। वर्तमान में सभी पांडा की स्थिति अच्छी है।

वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद, पांडा संरक्षण और अनुसंधान केंद्र का मुख्य कार्य भी बदल रहा है। अतीत में पांडा की प्रजनन मात्रा से अब पांडा आबादी के गुणवत्ता विकास को आगे बढ़ाने के लिए, इस केंद्र ने पांडा के भोजन, पोषण, प्रजनन आदि तकनीक में लगातार सुधार किया है।  

ली देशेंग ने बताया कि वर्तमान तक, चीनी पांडा संरक्षण और अनुसंधान केंद्र ने दुनिया की सबसे बड़ी कृत्रिम बंदी पांडा समूह की स्थापना की है, जिसकी कुल संख्या 364 तक पहुंची है। साथ ही, यह केंद्र दुनिया में सबसे बड़ा और सबसे व्यापक सहयोग व विनिमय मंच भी है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम