भारत और पाकिस्तान ने परमाणु सुविधाओं की सूचियों का आदान-प्रदान किया

2023-01-02 15:40:07

भारत के विदेश मंत्रालय ने 1 जनवरी को बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान के साथ संपन्न एक दूसरे की परमाणु सुविधाओं पर हमलों पर प्रतिबंध लगाने के समझौते के अनुसार भारत और पाकिस्तान ने उसी दिन राजनयिक चैनलों के माध्यम से परमाणु सुविधाओं की सूचियों का आदान-प्रदान किया।

बयान में आगे कहा गया है कि समझौते के मुताबिक पाकिस्तान में परमाणु सुविधाओं की सूची 1 जनवरी को पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग के प्रतिनिधि को आधिकारिक तौर पर सौंपी दी गई है। साथ ही, भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग को भारत की परमाणु सुविधाओं की सूची भी सौंपी गई है।

दरअसल, दिसंबर 1988 में भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की परमाणु सुविधाओं पर हमलों को प्रतिबंधित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें यह निर्धारित किया गया कि दोनों पक्ष हर साल 1 जनवरी को परमाणु सूचनाओं का आदान-प्रदान करते रहेंगे। यह समझौता 27 जनवरी, 1991 को लागू हुआ था।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम