श्रीलंका के 17 नए कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

2022-04-19 18:44:36

श्रीलंका के 17 नए कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ_fororder_VCG111376478703

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के नव नियुक्त 17 कैबिनेट मंत्रियों ने 18 अप्रैल को शपथ ली।

उसी दिन शपथ ग्रहण करने वाले कैबिनेट मंत्रियों में बिजली और ऊर्जा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, कृषि व सिंचाई मंत्री, और मत्स्य मंत्री शामिल हुए। वर्तमान में श्रीलंका के मंत्रिमंडल के 21 सदस्य हैं।

मार्च के अंत के बाद से, श्रीलंका को विदेशी मुद्रा की कमी, सामग्री की कमी, बढ़ती कीमतों और बिजली आपूर्ति की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जिससे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। 3 अप्रैल की शाम को, गोटाबाया और महिंदा को छोड़कर, मंत्रिमंडल के बाकी सदस्यों ने सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम