श्रीलंका ने आपातकाल की स्थिति हटायी

2022-04-06 18:52:41

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 5 अप्रैल की रात को घोषणा की कि उस दिन मध्यरात्रि से सार्वजनिक आपातकाल हटा लिया जाएगा।

श्रीलंका वर्तमान में विदेशी मुद्रा की कमी, आपूर्ति की कमी, उच्च कीमतों और बिजली आपूर्ति की कमी जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है, जहां विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 1 अप्रैल की रात को सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा कर दी थी।

20 से अधिक श्रीलंकाई कैबिनेट मंत्रियों ने 3 अप्रैल की शाम को सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया। इसके बाद गोटबाया राजपक्षे ने संकट से निपटने के लिए संसद में सभी दलों से कैबिनेट में शामिल होने का आह्वान किया, लेकिन उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।

अब गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री के अलावा, श्रीलंकाई कैबिनेट में नव नियुक्त विदेश मंत्री, शिक्षा मंत्री और राजमार्ग मंत्री भी शामिल हैं।

(मीरा)

रेडियो प्रोग्राम