शिनच्यांग में रमजान को महसूस करें

2022-04-04 17:20:25

3 अप्रैल को चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के उरूमची में रहने वाले मुस्लिम लोगों ने रमजान के पहले दिन का स्वागत किया है।

उरूमची में स्थित पाईडा मस्जिद का सौ वर्ष पुराना इतिहास है। इसके आसपास रहने वाले मुसलमान इस मस्जिद में जाकर नमाज अता करते हैं।

उरूमची के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रंगारंग स्थानीय विशेष माल बिकते हैं। एक वाद्य यंत्र स्टॉल के सामने इसका मालिक डोनबुला बजाकर पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

पेइचिंग समयानुसार रात 10 बजकर 20 मिनट पर एक दिन का रोज़ा समाप्त हुआ है। फल और नान मेज़ पर रखे हुए हैं, स्थानीय मुसलमान घर में भोजन करते हैं।

रमजान एक महीना तक चलेगा। फिर 3 मई को ईद दुल फितर आएगा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम