चीनी विदेश मंत्री ने नेपाली राष्ट्रपति से मुलाकात की

2022-03-28 11:46:39

चीनी विदेश मंत्री ने नेपाली राष्ट्रपति से मुलाकात की_fororder_W020220328335983285475

नेपाली राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने 27 मार्च की रात को काठमांडू में देश के राष्ट्रपति भवन में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।

मुलाकात में भंडारी ने कहा कि नेपाल-चीन मैत्री का लम्बा इतिहास है। दोनों अच्छे पड़ोसी और मित्र देश हैं। नेपाल को चीन द्वारा प्राप्त उपलब्धियों के प्रति खुशी है और चीन के विकास से लाभ भी मिला है। नेपाल चीन के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों का विकास करेगा, एक चीन की नीति पर कायम रहेगा। नेपाल चीन के साथ बेल्ट एंड रोड के सहनिर्माण को आगे बढ़ाएगा, ताकि दोनों देशों के बीच पर्वतों और नदियों को एक दूसरे से जोड़ने का पुल बन सके। नेपाल चीन द्वारा दी गयी निःस्वार्थ मदद के प्रति आभार प्रकट करता है।

वहीं, वांग यी ने कहा कि चीन और नेपाल के बीच हजारों वर्षों की मैत्री है। चीन नेपाल के साथ परम्परागत मैत्री को बड़ा मूल्यवान समझता है और नेपाल द्वारा स्वतंत्र प्रभुसत्ता और जातीय सम्मान की रक्षा करने का दृढ़ समर्थन करता है। चीन नेपाल द्वारा खुद के हित से मेल खाने वाले विकास रास्ते को ढूंढ़ने और स्वतंत्र देश-विदेश नीति अपनाने का समर्थन करता है।

भंडारी ने कहा कि नेपाल सीपीसी पार्टी के जाति की खुशहाल की खोज करने और मानव जाति की प्रगति के लिए किये गये प्रयास की प्रशंसा करता है। नेपाल अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की कई शक्तियों द्वारा चीन और सीपीसी पार्टी को बदनाम करने की हरकत को अस्वीकार करता है। नेपाल को पक्का विश्वास है कि चीनी रास्ता और चीनी विचारधारा को और बड़ी सफलताएं मिल सकेंगी।

वांग यी ने जोर दिया कि चीन ने खुद की स्थिति से मेल खाने वाले विकास रास्ते की खोज की और तमाम प्रतिक्रिया वाले जातीय लोकतंत्र अपनाता है। चीन नेपाल की विभिन्न पार्टियों के साथ देश के प्रशासन के अनुभवों का आदान-प्रदान करेगा, ताकि मानव जाति के लोकतंत्र और मानवाधिकार कार्य के विकास को आगे बढ़ावा दिया जा सके।

नेपाल की यात्रा के दौरान, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने नेपाल के प्रधान मंत्री, नेपाल के विदेश मंत्री, नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत  मार्क्सवादी- लेनिवादी) के अध्यक्ष और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के अध्यक्ष से भी मुलाकात कीं।

(श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम