भारत का मक्का निर्यात अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

2022-03-21 12:01:32

भारत का मक्का निर्यात अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा_fororder_VCG111352825835

भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने 20 मार्च को कहा कि पिछले साल अप्रैल से शुरू मौजूदा 2021-22 वित्तीय वर्ष के पहले दस महीनों में भारत का मक्का निर्यात कुल 81 करोड़ 63 लाख 10 हज़ार अमेरिकी डॉलर था, जो अब तक का सबसे उच्च स्तर है।

बता दें कि पिछले साल समान अवधि में मक्का निर्यात 63 करोड़ 48 लाख 50 हज़ार डॉलर था।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2019-20 में 14 करोड़ 28 लाख डॉलर का मक्का निर्यात किया गया । कोविड-19 महामारी से लॉजिस्टिक चुनौतियां पैदा होने के बावजूद पिछले 3 सालों में मक्का निर्यात में करीब छह गुना इजाफा हुआ है, शिपमेंट का कुल मूल्य 1 अरब 59 करोड़ 37 लाख 30 हजार डॉलर रहा।

बयान के अनुसार, अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक, अधिकांश मक्का बांग्लादेश को बेचा गया, जिनका मूल्य लगभग 34 करोड़ 55 लाख अमेरिकी डॉलर था, इसके बाद नेपाल को कुल 13 करोड़ 21 लाख 60 हज़ार डॉलर का मक्का निर्यात किया गया।

मक्का भारत में चावल और गेहूं के बाद तीसरी सबसे महत्वपूर्ण अनाज की फसल है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम