चीन व भारत की सेनाओं के बीच 15वें दौर की वार्ता संपन्न

2022-03-13 18:38:47

भारत और चीन के बीच कोर कमांडर-स्तरीय वार्ता का 15वां दौर 11 मार्च को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के भारतीय हिस्से में चुशुल-मोल्दो ‘बार्डर प्वाइंट’पर आयोजित हुआ।

12 जनवरी को आयोजित पिछली वार्ता के आधार पर इस वार्ता में दोनों ने चीन-भारत पश्चिमी सीमा क्षेत्र से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने समस्या को जल्द से जल्द हल करने के लिए दोनों देशों के नेताओं के दिशा-निर्देशों का पालन किया और खुलकर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों पक्ष अंतरिम रूप से पश्चिमी क्षेत्र में ग्राउंड की सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने पर भी सहमत हुए हैं।

(मीरा)

रेडियो प्रोग्राम