पाक सुरक्षा बलों ने मार गिराए 7 आतंकी

2022-03-09 11:28:06

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 8 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया। इसमें 7 आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तानी सेना ने इसकी पुष्टि की है।

उसी दिन पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज के प्रेस ब्यूरो ने बयान जारी कर कहा कि बलूचिस्तान के तुर्बोद इलाके में आतंकवादियों के ठिकाने के बारे में जानकारी हासिल होने के बाद सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायीं और भागने की कोशिश की। गोलीबारी में 7 आतंकवादियों को मार दिया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया है।

इस बयान के मुताबिक हाल ही में इन आतंकवादियों ने बलूचिस्तान के मोकरान इलाके में सुरक्षा बलों के खिलाफ हमलों में हिस्सा लिया था। बलूचिस्तान में शांति और स्थिरता की रक्षा करने के लिए सुरक्षा बल आतंकवाद विरोधी अभियान जारी रखेंगे।

दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से नजदीक है। वहां समय-समय पर पाकिस्तान के सुरक्षा बलों पर हमले होते रहे हैं।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम