एवरेस्ट पर गश्ती लगाते हुए शुभंकर “पिंग तुनतुन”

2022-02-18 19:46:24

एवरेस्ट पर गश्ती लगाते हुए शुभंकर “पिंग तुनतुन”_fororder_W020220212397670825375

4 से 20 फरवरी तक, शीतकालीन ओलंपिक खेल चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हो रहा है। शुभंकर के रूप में ”पिंग तुनतुन” को दुनिया भर के लोग पसंद कर रहे हैं।

हाल ही में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के शिकाजे शहर की तिंगरी कांउटी के जाशीजोंग टाउनशिप  में "समुद्र सतह से 8848.86 मीटर की ऊंचाई पर चुमुलांगमा (एवरेस्ट) पर्वत की ऊंचाई माप के लिए स्मारक" के बगल में बड़े आकार में एक ”पिंग तुनतुन” खड़े हुए दिखता है। लगता है कि वह चुमुलांगमा पर्वत की गश्ती लगाने वाले पुलिसकर्मियों का साथ दे रहा है। इस ”पिंग तुनतुन” की लंबाई 125 सेमी, चौड़ाई 87 सेमी, ऊंचाई 163 सेमी और वज़न 80 किग्रा.है।

एवरेस्ट पर गश्ती लगाते हुए शुभंकर “पिंग तुनतुन”_fororder_W020220212398131302199

एवरेस्ट पर यह शुभंकर ”पिंग तुनतुन” बहुत सुंदर लग रहा है। "यह पिंग तुनतुन खास तौर पर इस पर्वत चोटी तक सीमित है। हम उसके साथ ड्यूटी करते हुए बहुत खुश हैं।" चांग श्वेइशिन नामक एक पुलिसकर्मी ने यह बात कही। समुद्र सतह से 5200 मीटर की ऊंचाई पर चुमुलांगमा पर्वत के बेस कैंप में गश्ती लगाने के लिए पुलिसकर्मियों को हर बार 40 किमी. की पैदल यात्रा करनी होती है। एक साल में उन्हें 120 से अधिक बार गश्त लगानी होती है। ठंडे मौसम और तेज़ हवा के बीच गश्ती लगाना बहुत मुश्किल कार्य होता है, लेकिन ”पिंग तुनतुन” के साथ उन्हें बहुत अच्छा लगता है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम