पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 50407 नये मामले सामने आये

2022-02-12 16:54:53

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार की सुबह बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50407 नये मामले सामने आये। इसे मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या 4,25,86,544 हो गयी।

उधर, शुक्रवार की सुबह 804 लोगों ने कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवायी। इस महामारी में मृतकों की संख्या 5,07,981 हो गयी है।

अब, भारत में कुल 6,10,443 सक्रिय मामले हैं। पिछले 19 दिनों में नये मामलों की संख्या में गिरावट आ रही है। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम