उत्तर प्रदेश में चुनाव के पहले चरण का मतदान आयोजित

2022-02-10 17:02:07

गुरुवार को भारत में उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ। 11 जिलों के 58 विधान सभा क्षेत्र में मतदान किया जा रहा है, जिनमें मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा और मथूरा शामिल हैं।

पहले चरण चुनाव में 623 उम्मीदवार खड़े हुए हैं और मतदाताओं की संख्या लगभग 2 करोड़ 27 लाख हैं।

बता दें कि यूपी में मतदान सात चरणों में होगा। मतदान के परिणाम 10 मार्च को घोषित किये जाएंगे। (वेइतुंग)  

रेडियो प्रोग्राम