महिला एशिया कपः जापान को हराकर फाइनल में पहुंची चीनी महिला फ़ुटबॉल टीम

2022-02-04 16:31:06

3 फरवरी को भारत में आयोजित 2022 महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में चीनी महिला फ़ुटबॉल टीम ने दो घंटे तक चले मैच के बाद जापान को हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया। इस तरह चीनी महिला फुटबॉल टीम 14 साल के बाद फिर से फाइनल में पहुंची है। 6 फरवरी को चीनी टीम का खिताबी मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा।

विश्व रैंकिंग में जापानी फ़ुटबॉल टीम चीन की महिला फ़ुटबॉल टीम से आगे है, सेमीफ़ाइनल मैच बहुत मुश्किल था। जापान ने 25वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद चीन ने 46वें मिनट में बराबरी वाला गोल किया। ओवरटाइम में जापान और चीन दोनों ने और एक गोल किया। पेनाल्टी किक में चीन ने जापान को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनायी।

(मीरा)

रेडियो प्रोग्राम