अंतरिक्ष में चीनी अंतरिक्ष यात्री अपना मनोरंजन कैसे करते हैं?

2022-01-07 17:41:27

वर्तमान में चीनी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में अपने मोबाइल फोन के जरिए संगीत का आनंद उठा रहे हैं।

संगीत के अलावा, अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में और किस तरह से मनोरंजन कर सकते हैं? इस वीडियो में आप देख सकते है कि अंतरिक्ष यात्री खाली समय में टेबलेट पर फिल्म और टीवी शो देखते हैं, वे कभी ट्रेडमिल पर व्यायाम करते हैं, और कभी पुस्तक पढ़ते हैं।

अंतरिक्ष में लंबी अवधि की उड़ान अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक बड़ी चुनौती होती है, इसलिए मनोरंजन करना बहुत जरूरी है।

 

रेडियो प्रोग्राम