दुनिया भर में कोरोना के 29 करोड़ से ज्यादा पुष्ट मामले

2022-01-06 14:36:32

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 5 जनवरी को जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में कोविड-19 के कुल 293750692 पुष्ट मामले हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट के अनुसार मध्य यूरोप के समय के अनुसार 5 तारीख की शाम 4 बजकर 53 मिनट तक दुनिया भर में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या 2294039 बढ़कर 293750692 तक पहुंच गई। उधर, मृतकों की संख्या 7011 बढ़कर 5454131 तक पहुंच गयी है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम