नव वर्ष के भाषणों में हमारे कानों में गूँज रही है "संघर्ष की आवाज"

2022-12-29 11:38:10

पिछले कई सालों में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा दिए गए नव वर्ष के भाषण में  "संघर्ष" अक्सर उल्लिखित एक कीवर्ड है। यह "संघर्ष" न केवल आगे बढ़ने की प्रेरक शक्ति है, बल्कि एक सुखद भविष्य भी है, और यह एक कठिन प्रक्रिया भी है। एक नई यात्रा शुरू करने के लिए संघर्ष से अविभाज्य है, नए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए और भी अधिक संघर्ष की आवश्यकता होती है।

साल 2014 के नव वर्ष के मौक़े पर, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पहली बार नए साल का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि "सुधार एक महान कार्य है, जिसके लिए हमें मिलकर संघर्ष की जरूरत है, और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। बिना कष्ट किये फल नहीं मिलता।"

साल 2017 के नव वर्ष के बधाई संदेश में शी चिनफिंग ने चीनी लोगों को बताया कि "सपने सच करने के लिए मेहनत और संघर्ष करना चाहिए।" उस वर्ष चीन की जीडीपी 800 खरब युआन तक पहुंच गई, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 1.3 करोड़ से अधिक नए रोजगार सृजित हुए, सामाजिक पेंशन बीमा ने 90 करोड़ से अधिक लोगों को, और बुनियादी चिकित्सा बीमा ने 1.35 अरब लोगों को कवर किया, और 1 करोड़ से अधिक ग्रामीण गरीबी से बाहर निकले।

साल 2021 चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ थी। "दो शताब्दी" लक्ष्यों का ऐतिहासिक अभिसरण हुआ, चीन ने चौतरफा तरीके से आधुनिक समाजवादी देश बनाने के लिए नई यात्रा शुरू की, और चीनी राष्ट्र के महान कायाकल्प को बखूबी अंजाम देने वाले रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

संघर्ष के सदियों पुराने इतिहास को सबसे अच्छी श्रद्धांजलि संघर्ष का नया इतिहास लिखना है। 2022 के नए साल के संदेश में शी चिनफ़िंग ने विशेष रूप से याद रखने लायक उन पलों का उल्लेख किया, और उन सपनों का पीछा करने वालों की प्रशंसा की, जिन्होंने चुपचाप काम किया और संघर्ष किया।

(श्याओ थांग)

 

 

रेडियो प्रोग्राम