चीनी विज्ञान अकादमी ने संसाधनों और पर्यावरण के क्षेत्र में शोध रिपोर्ट की एक श्रृंखला जारी की

2022-12-28 13:07:52

आर्द्रभूमि को "पृथ्वी के गुर्दे" के रूप में जाना जाता है। चीन में आर्द्रभूमि का क्षेत्रफल एशिया में पहले स्थान पर है, और "आर्द्रभूमि संधि" द्वारा वर्गीकृत 42 प्रकार की आर्द्रभूमि चीन में मौजूद हैं। चीनी विज्ञान अकादमी द्वारा जारी "चीन में अर्द्रभूमि पर शोध रिपोर्ट" ने बताया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (नवंबर 2012) के बाद से, आर्द्रभूमि संरक्षण और बहाली के काम के विकास के साथ, देश में आर्द्रभूमि गिरावट और गायब होने की गति पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया गया है, और जैव विविधता में सुधार हुआ है।

27 दिसंबर को जारी "चीन में पर्वत अनुसंधान और पर्वतीय क्षेत्र विकास पर रिपोर्ट" से पता चलता है कि पिछले दस वर्षों में, चीन के पहाड़ों का औसत हरित कवरेज सूचकांक 82.1 प्रतिशत तक पहुंच गया है, और वनस्पति कवरेज सन् 1949 में नए चीन की स्थापना के बाद से उच्चतम तक पहुंच गया है।

उधर, नदी और झील पारिस्थितिकी के संदर्भ में, "चीन में झीलों के पारिस्थितिक पर्यावरण पर शोध रिपोर्ट" से पता चलता है कि पिछले दस वर्षों में, चीन में 70 प्रतिशत बड़ी और मध्यम आकार की झीलों की पारदर्शिता बढ़ी है, झीलें समग्र रूप से साफ हो गई हैं, समग्र जल गुणवत्ता में सुधार हुआ है, और महत्वपूर्ण झीलों की जैव विविधता में लगातार वृद्धि हुई है।

वहीं, 27 दिसंबर को जारी "पूर्वी चीन के सुपर बड़े शहरी समूहों के पारिस्थितिक पर्यावरण पर शोध रिपोर्ट" ने दिखाया कि पेइचिंग-थ्येनचिन-हपेई, यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा और क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ महा खाड़ी क्षेत्र तीन शहरी समूहों की सेवा क्षमताएं लगातार सुधार हो रही हैं। वायु पर्यावरण और जल पर्यावरण की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। प्रदूषण प्रदूषकों का निर्वहन काफी गिर गया है। मलजल उपचार, ठोस अपशिष्ट निपटान और निर्मित क्षेत्रों में हरित स्थान का निर्माण जैसे पारिस्थितिक पर्यावरण बुनियादी ढांचा दिन-ब-दिन परिपूर्ण होता जा रहा है, और शहरी पारिस्थितिक पर्यावरण शासन क्षमता में वृद्धि जारी है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम