चट्टान पर चीनी सपना

2022-12-23 19:47:39

दक्षिण-पश्चिमी चीन के क्वांगशी जुआन स्वायत्त प्रदेश में नोंगयोंग प्राइमरी स्कूल पहाड़ों पर स्थित है। इसे पहले कभी "रेगिस्तान के अलावा मानव निवास के लिए सबसे दुर्गम स्थान" कहा जाता था। यहां का प्राकृतिक पर्यावरण बहुत खराब था, और आर्थिक विकास भी पिछड़ा हुआ था। खास तौर पर यहां का यातायात बहुत असुविधाजनक थी।

लेकिन हालिया एक दशक में स्थानीय सरकार ने गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण पुनरुत्थान के कार्य में सबसे पहले शिक्षा का विकास किया, जिससे नोंगयोंग गांव में चौड़ी सड़क बनी। बच्चों के लिये स्कूल जाने का रास्ता ज्यादा से ज्यादा व्यापक हो गया है।

वर्तमान में पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता का बड़ा विकास हुआ है। स्थानीय सरकार ने 50 लाख से अधिक युआन की पूंजी लगाकर नोंगयोंग प्राइमरी स्कूल का सुधार किया है। अब स्कूल में दूरस्थ शिक्षा प्रणाली से लैस मल्टीमीडिया क्लासरूम, वोकल म्यूजिक रूम, लाइब्रेरी आदि की स्थापना की गयी है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम