चाइना मीडिया ग्रुप ने 2022 में शीर्ष दस चीनी खेल समाचारों का चयन किया

2022-12-22 11:56:31

21 दिसंबर को, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने "2022 में शीर्ष दस घरेलू खेल समाचार" का चयन इस प्रकार किया:

1. पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक और शीतकालीन पैरालंपिक सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल ने शीतकालीन ओलंपिक और शीतकालीन पैरालंपिक के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किए।

2. चीन की महिला फुटबॉल टीम ने 16 साल बाद फिर एशियन कप जीता।

3. चीनी पुरुषों की जिम्नास्टिक टीम ने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया।

4. 56वीं विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप टीम प्रतियोगिता छंगतु में आयोजित की गई, और चीनी टीम ने पुरुषों और महिलाओं की टीम चैंपियनशिप जीती।

5. वांग च्येनयान ने एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की लंबी कूद का स्वर्ण जीता, और चीन के पहले पुरुष लंबी कूद विश्व चैंपियन बने।

6. ली पिंगच्या ने 3:51:30 के साथ महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल शॉर्ट कोर्स वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।

7. ली फेबिन ने भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते और 175 किग्रा के साथ क्लीन एंड जर्क में विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

8. चीनी टीम ने फीना विश्व चैंपियनशिप में 18 स्वर्ण पदक जीते और स्वर्ण पदक सूची में पहले स्थान पर रही। चीनी डाइविंग टीम ने सभी 13 स्वर्ण पदक जीते। चीनी समकालिक तैराकी टीम ने इतिहास में सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल किया।

9. चीनी पुरुषों की वॉलीबॉल टीम ने दस साल के अंतराल के बाद एशियाई कप चैंपियनशिप जीती।

10. चाइना मीडिया ग्रुप ने पांच "ओलंपिक गोल्डन रिंग अवार्ड" जीते और पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए सबसे बड़ी संख्या में उत्पादन परियोजनाओं के साथ राष्ट्रीय रेडियो और टेलीविजन स्टेशन बनने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम