चीन और मलेशिया के विदेश मंत्रियों के बीच वीडियो वार्ता

2022-12-15 11:14:15

14 दिसम्बर को चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी ने मलेशिया के नवनियुक्त विदेश मंत्री ज़ाम्ब्री अब्दुल कादिर के साथ वीडियो वार्ता की।

इस मौके पर वांग यी ने कहा कि चीन और मलेशिया हजार वर्षों के लम्बे इतिहास वाले अच्छे दोस्त और अच्छे साझेदार हैं। चीन मलेशिया की नयी सरकार के साथ मैत्री और सहयोग को और गहरा करेगा। अगले साल चीन और मलेशिया के बीच व्यापक सामरिक साझेदारी संबंधों की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ है और 2024 में दोनों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। चीन मलेशिया के साथ साझे भाग्य वाले समुदाय की रचना करने, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की समान रक्षा करना चाहता है।

मलेशिया के विदेश मंत्री ज़ाम्ब्री ने कहा कि मलेशिया और चीन के बीच परम्परागत मैत्री है। दोनों देश एक दूसरे का सम्मान करते हैं और आपसी विश्वास करते हैं। मलेशिया की नयी सरकार चीन के साथ उच्च स्तरीय आवाजाही और विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग को गहरा करेगी, ताकि द्विपक्षीय संबंधों के विकास और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए सक्रिय भूमिका अदा कर सके।

रेडियो प्रोग्राम