चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कोमोरोस के राष्ट्रपति से भेंट की

2022-12-09 19:11:34

स्थानीय समयानुसार 9 दिसंबर की सुबह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रियाद में कोमोरोस के राष्ट्रपति अज़ाली असौमानी से मुलाकात की।

शी चिनफिंग ने जोर देकर कहा कि चीन, चीन-कोमोरोस संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता है। चीन राष्ट्रीय विकास और पुनरोद्धार की राह पर कोमोरोस के साथ अच्छे दोस्त और अच्छे साझेदार बनने को तैयार है। चीन इस बात की प्रशंसा करता है कि चीन के केंद्रीय हितों व महत्वपूर्ण मामलों पर कोमोरोस लंबे समय में चीन का दृढ़ समर्थन देता है। चीन कोमोरोस को देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने और कोमोरोस के आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने और लोगों के जीवन में सुधार लाने में कोमोरोस का समर्थन करना जारी रखेगा।

वहीं, कोमोरोस के राष्ट्रपति अज़ाली असौमानी ने कहा कि कोमोरोस और चीन पारंपरिक मैत्रीपूर्ण संबंधों का आनंद लेते हैं। कोमोरोस की स्वतंत्रता के बाद से चीन ने हमेशा कोमोरोस का समर्थन किया है। जब कोमोरोस संकट में था, चीन ने निःस्वार्थ सहायता प्रदान की। कोमोरोस के लोगों को चीन द्वारा निर्मित महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधाओं और महामारी की रोकथाम के लिए दी गई सहायता से बहुत लाभ हुआ।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम