भारत जी20 का अध्यक्ष देश बना

2022-12-01 18:30:35

स्थानीय समयानुसार 1 दिसंबर को भारत औपचारिक रूप से जी20 का अध्यक्ष देश बना।

यह पहली बार है जब भारत को जी20 की अध्यक्षता मिली है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लेख जारी कर कहा कि भारत ने अध्यक्ष देश की थीम को “एक ही पृथ्वी, एक ही परिवार और एक ही भविष्य” निश्चित किया है। भारत मानव के सामंजस्य और वैश्विक सुरक्षा को मजबूत करने की कोशिश करेगा।

जी20 की आधिकारिक सोशल मीडिया पर लेख जारी किया गया कि भारत के जी20 के अध्यक्ष देश बनने के दौरान जी20 लगातार वैश्विक पुनरुत्थान और शक्तिशाली व सहनशील वृद्धि प्राप्त करने को मजबूत करेगा।

स्थानीय समयानुसार 16 नवंबर को जी20 नेताओं का 17वां शिखर सम्मेलन इंडोनेशिया के बाली द्वीप में संपन्न हुआ है। इसके समापन समारोह में इंडोनेशिया ने भारत को रोटेटिंग G20 अध्यक्षता सौंपी।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम