चीन अन्य देशों के अंतरिक्ष यात्रियों के चीनी अंतरिक्ष स्टेशन में जाने का स्वागत करता है

2022-11-28 17:49:25

28 नवंबर को चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय से मिली खबर के अनुसार शनचो-15 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण 29 नवंबर को 23 बजकर 8 मिनट पर किया जाएगा। यह मिशन इस वर्ष में मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यक्रम का छठा उड़ान मिशन है। जो कि अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण चरण में अंतिम उड़ान मिशन भी है।

उसी दिन आयोजित न्यूज़ ब्रीफिंग में चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग के प्रवक्ता, चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के सहायक निदेशक ची छीमिंग ने कहा कि अब अंतरिक्ष स्टेशन असेंबली की स्थिति और विभिन्न उपकरण सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। वहीं मिलन व डॉकिंग और अंतरिक्ष यात्रियों के दलों के रोटेशन के लिये तैयार है।

अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण पूरा होकर वह दस वर्षीय उपयोग व विकास के चरण में प्रवेश करेगा। ची छीमिंग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहयोग अंतरिक्ष विकास का रुझान है। चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के अनुसंधान व निर्माण के दौरान चीन हमेशा के लिये शांतिपूर्ण प्रयोग, समानता व आपसी लाभ, समान विकास के सिद्धांत पर कायम रहकर कई अंतरिक्ष संस्थाओं और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ तरह तरह के आदान-प्रदान व सहयोग करता है। वर्तमान में चीन संबंधित पक्षों के साथ समन्वय करके सक्रिय रूप से विदेशी अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण देने के लिये संबंधित कार्य कर रहा है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम