चीन में पहले 10 महीनों में सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय में 10 प्रतिशत की वृद्धि

2022-11-25 11:00:55

चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार, इस साल जनवरी से अक्टूबर तक चीन का सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी सेवा उद्योग 84 खरब चीनी युआन के सॉफ्टवेयर व्यवसाय राजस्व के साथ 2021 की तुलना में 10% की वृद्धि हुई। इस साल की तीन तिमाहियों की तुलना में 0.2% की वृद्धि दर अधिक है।

सॉफ्टवेयर व्यवसाय राजस्व की वृद्धि दर में थोड़ी वृद्धि हुई है, साथ ही कुल लाभ की वृद्धि में भी तेजी आ रही है। इस जनवरी से अक्टूबर तक, सॉफ्टवेयर उद्योग के कुल लाभ में पिछले साल की तुलना में 4.5% का इजाफा हुआ है, और विकास दर पहली तीन तिमाहियों की तुलना में 1.8% अधिक थी।

उल्लेखनीय बात यह है कि सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं से राजस्व में तेजी से वृद्धि हुई है। जनवरी से अक्टूबर तक, सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं से राजस्व 54 खरब चीनी युआन था, जो 2021 से 10.1% की वृद्धि थी। उनमें से क्लाउड कंप्यूटिंग और बड़ी डेटा सेवाओं ने 8.2 खरब चीनी युआन का कुल राजस्व प्राप्त किया, जो पिछले साल की तुलना में 7.7% अधिक है। ये आंकड़े बताते हैं कि उद्योगों और उद्यमों के डिजिटल उन्नयन की गति तेज हो रही है।

(श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम