एक अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह में कस्टम कर्मचारी

2022-11-24 16:51:14

पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत में प्रशांत महासागर के व्यस्त मुख्य जलमार्ग के सामने, निंगपो-चोशान बंदरगाह मुख्य भूमि चीन में सबसे गतिशील यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा आर्थिक सर्कल के निकट है।

हू श्याओफेंग ने 20 से अधिक वर्षों से यहां कस्टम कार्य किया है। वैश्विक आर्थिक एकीकरण के विकास के साथ-साथ कस्टम यानी सीमा शुल्क धीरे-धीरे व्यापार उदारीकरण और सुविधा को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका बन गया है।

हू श्याओफेंग और उनके सहयोगियों ने व्यक्तिगत रूप से एकाएक अंतरराष्ट्रीय मार्गों को खुलते हुए देखा है,दुनिया भर से मालवाहक जहाजों का स्वागत करते हुए चीनी सामानों से भरे एकाएक जहाजों को दूर भेजते हुए भी देखा है।

आज, जहां हू श्याओफेंग एक युवा व्यक्ति से एक जिम्मेदार पिता में बदल गये हैं, वहां निंगपो-चोशान बंदरगाह कार्गो थ्रूपुट के मामले में सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह बन गया है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम