चीन इंडोनेशिया में आए भूकंप के लिए आवश्यक समर्थन और सहायता प्रदान करने को तैयार है

2022-11-23 18:34:12

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 23 नवंबर को कहा कि चीन इंडोनेशिया में आए भूकंप के बारे में चिंतित है। 22 नवंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो को संवेदना संदेश भेजा। चीन और इंडोनेशिया मित्रवत पड़ोसी हैं। चीन इंडोनेशिया में आए भूकंप के लिए आवश्यक समर्थन और सहायता प्रदान करने को तैयार है, और उसे विश्वास है कि इंडोनेशियाई लोग आपदा से उबरने और अपने घरों का पुनर्निर्माण करने में सक्षम होंगे।

बता दें कि 21 नवंबर को इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इंडोनेशिया राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी द्वारा जारी समाचार के अनुसार, 22 नवंबर तक भूकंप से मृतकों की संख्या बढ़कर 268 हो गई है।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम