2022 चीन (नानचिंग) अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर एक्सपो में सॉफ्टवेयर सशक्तिकरण और डिजिटल इंटेलिजेंस परिवर्तन दिखाया जाएगा

2022-11-21 16:08:56

वर्ष 2022 चीन (नानचिंग) अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर एक्सपो 23 से 25 नवंबर तक चीन के च्यांगसू प्रांत के नानचिंग शहर में स्थित अंतर्राष्ट्रीय एक्सपो सेंटर में आयोजित होगा। इस बार एक्सपो का मुद्दा है सॉफ्टवेयर सशक्तिकरण और डिजिटल इंटेलिजेंस परिवर्तन।

एक्सपो के दौरान ऑफ़लाइन प्रदर्शनी और ऑनलाइन प्रदर्शनी की स्थापना की जाएगी। सूचना प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग व नवाचार, सूचना सुरक्षा, भविष्य के उद्योग और औद्योगिक डिजिटलीकरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा। साथ ही पहले वर्ष 2022 चीनी औद्योगिक सॉफ्टवेयर विकास सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा।

इस बार एक्सपो की तीन विशेषताएँ हैं। पहला, एक्सपो सॉफ्टवेयर विकास के नए रुझान से मेल खाता है। दूसरा,“क्लाउड सॉफ्टवेयर उद्योग एक्सपो”व्यापक रूप से उन्नत है। और तीसरा, नए विकास पैटर्न के निर्माण को और गहरा किया जाता है।

गौरतलब है कि चीन अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर एक्सपो लगातार 17 वर्षों तक आयोजित किया गया है। कुल मिलाकर 90 से अधिक देशों व क्षेत्रों के 15000 से अधिक उद्यमों व कंपनियों ने इस में भाग लिया था। 11 लाख से अधिक लोगों ने इसका दौरा किया है, जो सॉफ्टवेयर उद्योग के नवाचार और खुलेपन के लिये एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम