फंग लीयुआन ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति की पत्नी इरियाना से भेंट की

2022-11-17 14:51:34

16 नवंबर की दोपहर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लीयुआन ने बाली में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति की पत्नी इरियाना से भेंट की।

फंग लीयुआन के पहुंचने पर स्थानीय युवाओं ने पारंपरिक इंडोनेशियाई वाद्य यंत्र गेमेलन से स्वागत गीत बजाया। इरियाना ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और फंग लीयुआन के साथ फोटो खिंचवायी।

फंग लीयुआन ने इरियाना के साथ इंडोनेशियाई पारंपरिक संस्कृति और कला प्रदर्शन और हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन देखा। उत्सव की वेशभूषा में सजी स्थानीय लड़कियों ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करने वाला "पुंडे नृत्य" किया। फंग लीयुआन ने उनके साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से बात की और इंडोनेशिया के बाली के अद्वितीय हस्तनिर्मित रेशम उत्पादों की प्रशंसा की। 

फंग लीयुआन और इरियाना ने चाय पी और संगीत का आनंद लिया। फंग लीयुआन ने लोक कल्याण क्षेत्र में इरियाना के उत्साह की सराहना की और तपेदिक और एड्स के उपचार और रोकथाम में चीन की सकारात्मक नीतियों और उपलब्धियों का परिचय दिया।

रेडियो प्रोग्राम