चीन ने बेलारूस को कोरोना टीकों की सहायता दी

2022-11-15 10:48:29

चीन अंतर्राष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी के अनुसार, चीन सरकार द्वारा प्रदान की गई 20 लाख खुराकें कोविड-19 वैक्सीन की सातवीं खेप हाल ही में बेलारूस पहुंची।

14 तारीख को आयोजित वैक्सीन हस्तांतरण समारोह में, चीन अंतर्राष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी के उप निदेशक, तंग पोछिंग ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद से, चीन और बेलारूस एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं और एक साथ महामारी से लड़ रहे हैं। इस बार, टीकों पर बेलारूस को चीन की सहायता दोनों देशों के नेताओं द्वारा संपन्न महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने के लिए एक ठोस कार्रवाई है। यह दर्शाता है कि चीन द्विपक्षीय संबंधों को बहुत महत्व देता है और चीनी लोग बेलारूस का दृढ़ समर्थन करते हैं।

तंग पोछिंग ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद से, चीन ने 153 देशों और 15 अंतरराष्ट्रीय संगठनों को बड़ी मात्रा में महामारी रोधी सामग्री प्रदान की और 120 से अधिक देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को 2 अरब 20 करोड़ से अधिक खुराकें कोविड-19 वैक्सीन प्रदान की हैं। जो दुनिया के सबसे बड़े विकासशील देश के रूप में चीन की जिम्मेदारी को दर्शाया गया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा व्यापक रूप से प्रशंसा की गई है। चीन वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए बेलारूस सहित सभी देशों के साथ काम करने को तैयार है।

बेलारूसी स्वास्थ्य मंत्री दिमित्री पाइनविच ने बेलारूस को बड़ी मात्रा में महामारी रोधी सामग्री और टीके उपलब्ध कराने और महामारी की रोकथाम और उपचार में अपने अनुभव को साझा करने के लिए चीन का आभार व्यक्त किया। जिसने महामारी को नियंत्रित करने और बेलारूस में आर्थिक विकास को बहाल करने में सकारात्मक भूमिका निभाई है। हाल के वर्षों में, दोनों पक्षों ने फार्मास्यूटिकल्स, जीव विज्ञान जैसे क्षेत्रों में प्रभावी सहयोग किया है। बेलारूस चीन के अनुभव से सीखने, चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने और बेलारूस-चीन मित्रता को बढ़ावा देने में योगदान करने के लिए तैयार है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम