अमेरिका थाईवान को चीन-अमेरिका शिखर भेंटवार्ता की जानकारी देगा, चीन ने कड़ा विरोध किया

2022-11-12 18:23:52

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 11 नवंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका थाईवान को चीन-अमेरिका शिखर भेंटवार्ता के बारे में जानकारी देगा। इस बात से एक-चीन के सिद्धांत और चीन-अमेरिका तीन संयुक्त विज्ञप्तियों का गंभीर रूप से उल्लंघन हुआ है। इस मामले की प्रकृति बहुत खराब है और चीन इसका कड़ा विरोध करता है।

रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति के सहायक सुलिवन ने कहा कि अमेरिका थाईवान को अमेरिका-चीन नेताओं की भेंटवार्ता के बारे में बताएगा। विश्वास है कि थाईवान को अमेरिका के रुख के प्रति सुरक्षा और आराम लगेगा। अमेरिका “थाईवान के साथ संबंधों के कानून” का पालन करता है, जो थाईवान की सुरक्षा के लिये समर्थन देगा।

चाओ लीच्येन ने कहा कि विश्व में केवल एक चीन है। थाईवान चीन का एक अविभाजित हिस्सा है। वर्तमान में थाईवान जलडमरूमध्य की स्थिति तनावपूर्ण है, जिसका कारण यह है कि थाईवानी सरकार हमेशा अमेरिका पर निर्भर रहकर स्वतंत्रता पाने की कोशिश कर रही है। उधर, अमेरिका में कुछ लोग थाईवान के माध्यम से चीन पर नियंत्रण पाना चाहते हैं। वास्तव में यह कार्रवाई थाईवान जलडमरूमध्य की शांति व स्थिरता को हानि पहुंचाएगी।

चंद्रिमा

 

रेडियो प्रोग्राम