बेहतर भविष्य की ओर मज़बूत कदम उठाने की ज़रूरत

2022-11-11 08:35:26

इस वर्ष का विश्व युवा वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन 12 नवंबर को चीन के वनचो शहर में आयोजित होगा, जिसकी मुख्य थीम है बेहतर भविष्य बनाने के लिए दुनिया भर से प्रतिभाओं को इकट्ठा करें। वनचो शहर लगातार चौथे वर्ष इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।  

उद्घाटन समारोह के दौरान, 19 क्रॉस-रीजनल और क्रॉस-फील्ड संवाद गतिविधियाँ और अकादमिक-उद्योग गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें "टेक्नोलॉजी इनोवेशन चाइना" 2022 शिखर सम्मेलन, यूथ ओपन फोरम और बिग हेल्थ फोरम शामिल हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों में लगभग 800 मेहमानों को आमंत्रित किया जाएगा।

ध्यान रहें, 26 अक्टूबर, 2019 को, पहला विश्व युवा वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन वनचो शहर में आयोजित किया गया था। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शिखर सम्मेलन को बधाई पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैज्ञानिक और तकनीकी क्रांति और औद्योगिक परिवर्तन का एक नया दौर चल रहा है। तकनीक का भविष्य युवाओं में है।

दुनिया में सबसे प्रभावशाली प्रौद्योगिकी घटनाओं में से एक के रूप में विश्व युवा वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन एक "गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र" है जो विभिन्न नवीन तत्वों को एक साथ लाता है, जिससे दुनिया के सामने एक खुला नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र बनाने का प्रयास किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक और तकनीकी आदान-प्रदान और सहयोग का विस्तार करने के लिए विभिन्न गतिविधियों ने एक वैश्विक उन्मुख खुला नवाचार मंच बनाया है,साथ ही  चीन की युवा विज्ञान और प्रौद्योगिकी कूटनीति का ब्रांड बनाया है, जो मानव जाति के भाग्य समुदाय के निर्माण के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी शक्ति और युवा ज्ञान का योगदान देता है।

(वनिता)

 

रेडियो प्रोग्राम