ली खछ्यांग और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन के बीच बातचीत

2022-11-10 10:33:46

9 नवंबर को चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने नोम पेन्ह में कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन से बातचीत की।

   ली खछ्यांग ने कहा कि चीन हमेशा यह मानता रहा है कि सभी देश, चाहे वे बड़े हों या छोटे, समान हैं। चीन अपने देश की स्थिति के अनुकूल वाले रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए कंबोडिया का समर्थन करता है, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में कंबोडिया का समर्थन करता है। चीन कंबोडिया के साथ उच्च स्तरीय आवाजाही को घनिष्ठ बनाना चाहता है, एक दूसरे के केंद्रीय हितों और बड़ी चिंता वाले मामलों पर एक दूसरे का समर्थन करना चाहता है, ताकि द्विपक्षीय संबंध के सतत और स्वस्थ विकास को आगे बढ़ाया जा सके, दोनों देशों की जनता को लाभ मिल सके।

   ली खछ्यांग ने कहा कि चीन कंबोडिया के लाभकारी कृषि उत्पादों के आयात का विस्तार करने का समर्थन करता है, कंबोडिया के औद्योगीकरण में तेजी लाने में उस का समर्थन करता है, और विभिन्न क्षेत्रों में कंबोडिया के साथ सहयोग करने को तैयार है।

   हुन सेन ने कहा कि कंबोडिया और चीन पक्के मित्र हैं। कंबोडिया मजबूती से एक चीन की नीति पर कायम रहता है, साझे भविष्य वाले कंबोडिया-चीन  समुदाय के निर्माण का समर्थन करता है। कंबोडिया व्यापार, निवेश, कृषि, बुनियादी संस्थापनों, और लोगों के बीच आवाजाही के क्षेत्रों में चीन के साथ आदान प्रदान व सहयोग को आगे बढ़ाना चाहता है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम