शांगहाई की औद्योगिक संरचना में शी चिनफिंग का निर्देश

2022-11-08 13:19:55

मार्च 2007 में शी चिनफिंग ने शांगहाई में पार्टी सचिव का पद संभाला था। हालांकि शांगहाई में सिर्फ 7 महीनों तक काम किया, लेकिन उन्होंने उद्योग का साथ और मिश्रित विकास करने की रणनीतिक सोच पेश की। इससे शांगहाई के विकास में लंबा प्रभाव पड़ा।

जांच के बाद शी चिनफिंग ने शांगहाई में औद्योगिक संरचना में समायोजन करने की योजना बनाई। उन्होंने कहा कि शांगहाई में तृतीय उद्योग का विकास करने के साथ द्वितीय और प्राथमिक उद्योग का विकास भी करना चाहिए। यह शहरी आर्थिक जोखिम के निपटारे के लिए लाभदायक है। शहर के अलावा, शांगहाई में 6 हजार वर्ग किलोमीटर का उपनगर भी है। शी चिनफिंग ने कहा कि ग्रामीण निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। इससे शांगहाई की व्यापक क्षमता उन्नत होगी।

सेवा अर्थव्यवस्था का विकास करने के साथ शांगहाई ने पारंपरिक निर्माण उद्योग का विकास भी किया। शी चिनफिंग ने कहा कि आर्थिक वृद्धि में आधुनिक विनिर्माण उद्योग की समर्थन की भूमिका बढ़ानी चाहिए।

अब शांगहाई में प्राथमिक, द्वितीय और तृतीय उद्योग का साथ विकास किया जा रहा है। शांगहाई एक खुला, अभिनव और समावेशी शहर की ओर से अग्रसर है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम