5वां विश्व शीर्ष वैज्ञानिक मंच शांगहाई में उद्घाटित
5वां विश्व शीर्ष वैज्ञानिक मंच 6 नवंबर को शांगहाई में उद्घाटित हुआ, जिसका प्रमुख मुद्दा है विज्ञान आगे: एक उज्ज्वल भविष्य बनाएं। मंच का उद्देश्य एक वैज्ञानिक अंतरराष्ट्रीय विनिमय मंच का निर्माण करना है, और विभिन्न देशों के शीर्ष वैज्ञानिक संयुक्त रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी की सीमाओं का पता लगाएंगे, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ाएंगे, और विज्ञान और प्रौद्योगिकी को मानव जाति को बेहतर लाभ पहुंचाएंगे।
बताया जाता है कि, यह मंच बुनियादी विज्ञान में नवीनतम विकास और मानव जाति के सामने आने वाली आम चुनौतियों का बारीकी से पालन करता है, जिससे बड़ी संख्या में वैज्ञानिक और तकनीकी प्रतिभाएं लगातार नई वैज्ञानिक सफलताओं का आदान-प्रदान करती हैं, सहयोग पर नई आम सहमति बनाती हैं, एक नई वैज्ञानिक पारिस्थितिकी का निर्माण करती हैं। इस तरह वैज्ञानिक नवाचार को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य के लिए एक नई दृष्टि बनायी जाय।
मंच के उद्घाटन समारोह में विश्व के शीर्ष वैज्ञानिक संघ पुरस्कार का पहला पुरस्कार समारोह भी आयोजित किया गया।
(वनिता)