सछ्वान में "गुलाब दीदी" छन वांगहुई की कहानी

2022-11-05 17:48:35

छन वांगहुई दक्षिण पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत के आबा तिब्बती और छ्यांग जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर के माओश्वेइ गांव की निवासी हैं, और इस गांव में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की शाखा समिति की सचिव भी हैं।

कई वर्षों से छन वांगहुई गांव वासियों का नेतृत्व कर गुलाब के पौधे लगा रही हैं और गुलाब उद्योग का विकास करने में लगी हैं। इससे माओश्वेइ गांव पूरी तरह से गरीबी से बाहर आ चुका है। गांववासी उन्हें प्यार से "गुलाब दीदी" कहकर पुकारते हैं।

बता दें कि माओश्वेइ गांव समुद्र सतह से करीब 3 हज़ार मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, जहां प्राकृतिक दृश्य सुन्दर है, लेकिन उत्पादों का अभाव था। गहरे पर्वतीय क्षेत्र में स्थित होने के कारण इस गांव में यातायात की स्थिति बहुत खराब थी, अतीत में स्थानीय लोग केवल आलू जैसे कृषि उत्पादों पर निर्भर रहते थे, उनका जीवन बहुत गरीब था। 

छन वांगहुई को पता चला कि गुलाब "खजाना" हैं, जिनका उपयोग न केवल भोजन के रूप में किया जा सकता है, बल्कि औषधीय रूप में भी किया जा सकता है। इसके साथ ही गुलाब तेल को "तरल सोना" के रूप में भी जाना जाता है, जो बहुत महंगा होता है। साल 2010 में अपने गांव को गरीबी से बाहर निकालने के लिए छन वांगहुई ने छह महीने में गुलाब उत्पादन के निरीक्षण के लिए चीन के सात-आठ प्रांतों का दौरा किया।

साल 2013 में माओश्वेइ गांव में उगाए गए सुंदर और सुगंधित गुलाब छन वांगहुई की दृढ़ता के लिए सबसे अच्छा इनाम बन गए हैं। उनके द्वारा दूसरी जगहों से लाए गए अच्छी गुणवत्ता वाले गुलाब स्थानीय विकास के लिए उपयुक्त थे। उन्होंने गांववासियों को उन्नत रोपण तकनीकें सिखाईं, और गुलाब लगाने से समृद्ध रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए उनका नेतृत्व किया।

गुलाब के अतिरिक्त मूल्य को उन्नत करने के लिए छन वांगहुई ने कारखाना स्थापित करने का फैसला किया। उन्होंने अपना मकान बेचकर बैंक से ऋण उधार लेकर कारखाने की स्थापना की। कई वर्षों के विकास के बाद, वर्तमान कारखाने में गुलाब तेल, गुलाब चटनी और गुलाब केक के लिए उत्पादन लाइनें उपलब्ध हैं, जो 20 से अधिक उत्पाद तैयार कर सकती हैं, जिनकी बिक्री 2021 में 3 करोड़ युआन तक पहुंची।

छन वांगहुई के नेतृत्व में माओश्वेइ गांव ने गरीबी उन्मूलन के लिए गुलाब औद्योगिक केंद्र का निर्माण पूरा किया। इधर के तीन सालों में कारखाने में रोजगार पद के लिए कम आय वाले परिवारों, विकलांग लोगों को प्राथमिकता दी जाती है, इस दौरान 500 से अधिक लोगों को मदद मिली है, और प्रत्येक परिवार में वार्षिक औसतन आय में 8 हज़ार युआन से अधिक की वृद्धि हुई।

आज, माओश्वेइ गांव के आसपास के गांवों के लोग भी गुलाब उगाने लगे हैं। पहाड़ों की गहराई में एक-एक "गरीबी उन्मूलन गुलाब" खिलते नजर आते हैं।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम