चीन ने "नये युग में चीन का पेइतो" श्वेत पत्र जारी किया

2022-11-04 18:42:45

 

चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने 4 नवंबर को "नये युग में चीन का पेइतो" श्वेत पत्र जारी किया। इसमें नए युग में चीन के पेइतो(घरेलू उपग्रह नेविगेशन प्रणाली) की विकास उपलब्धियों और भविष्य की दृष्टि का परिचय दिया गया है और चीन के पेइतो के विकास की अवधारणा और व्यावहारिक अनुभव को साझा किया गया है।

श्वेत पत्र लगभग 12,000 शब्दों का है और इसमें कुल छह भाग हैं कि पेइतो के विकास ने नए युग में प्रवेश किया है, विश्व में अग्रणी पेइतो, सिस्टम संचालन और प्रबंधन के स्तर में सुधार, अनुप्रयोग उद्योग के सतत विकास को बढ़ाना, आधुनिक शासन के स्तर में सुधार, और मानव साझे भाग्य समुदाय के निर्माण में मदद।

श्वेत पत्र में बताया गया है कि पेइतो उपग्रह नेविगेशन प्रणाली चीन द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक व सामाजिक विकास की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्वतंत्र रूप से निर्मित और संचालित एक उपग्रह नेविगेशन प्रणाली है। कई सालों के विकास के बाद पेइतो प्रणाली एक महत्वपूर्ण नया बुनियादी ढांचा बन गया है, जो वैश्विक उपयोगकर्ताओं को सभी मौसमों के अनुरूप, पूरे दिन, उच्च-सटीक की लोकेशन, नेविगेशन और समय सेवाएं प्रदान करता है।

श्वेत पत्र इस बात पर जोर देता है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18 वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से पेइतो प्रणाली ने तेज विकास के नए युग में प्रवेश किया है। भविष्य का सामना करते हुए चीन अधिक उन्नत तकनीक, अधिक शक्तिशाली कार्यों और बेहतर सेवाओं के साथ पेइतो प्रणाली का निर्माण करेगा। एक अधिक व्यापक, अधिक एकीकृत, और अधिक बुद्धिमान चतुर्मुखी स्पेस-टाइम व्यवस्था का निर्माण करेगा, जिससे लोगों को और अधिक लाभ मिलेगा और मानव विकास व प्रगति की सेवा की जाएगी।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम