पांचवां चीनी अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो शांगहाई में उद्घाटित होगा

2022-11-04 14:58:31

पांचवें चीनी अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो यानी होंगछाओ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक फ़ोरम का उद्घाटन समारोह 4 नवंबर को चीन के शांगहाई शहर में आयोजित होगा। सभी तैयारी कार्य पूरे हो चुके हैं, और इसमें भाग लेने वाले विभिन्न बहुराष्ट्रीय उद्यम बड़ी प्रतीक्षा में हैं।

हाल के कई दिनों में पांचवें चीनी अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो के प्रदर्शनी हॉल की व्यवस्था का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। कई उद्यमों ने अपने बूथ पहले ही व्यवस्थित कर लिए हैं। और वे उद्घाटन समारोह का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी कंपनी ज़ीको की एक बूथ प्रबंधक सुश्री यांग ने संवाददाता से कहा कि यह पहली बार है कि ज़ीको ने चीनी अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो में भाग लिया है।

सेवा व्यापार के प्रदर्शन क्षेत्र में कंसल्टिंग सर्विसेज, फ्रेट फॉरवर्डिंग लॉजिस्टिक्स, इंटरनेशनल एक्सप्रेस, सप्लाई चेन आदि उद्योगों की बड़ी संख्या में प्रमुख कंपनियां यहां इकट्ठा हो रही हैं। विश्व के पहले 500 शक्तिशाली उद्यमों में से एक होने के नाते ब्राज़ील के कम्पैनहिया वेले डो रियो डोसे ने लगातार पाँच साल तक इस एक्सपो में भाग लिया है। इस बार वह हरित विकास को बढ़ावा देने में अपनी उच्च व नवीन तकनीक को प्रदर्शित करेगा।

विश्व के पहले पाँच सौ शक्तिशाली उद्यमों के अलावा एक्सपो ने विकासशील देशों के कई लघु व मझौले उद्यमों के लिये विकास के मौके भी दिये हैं। उदाहरण के लिये अफ़गान उद्यमों के कालीन और पाइन नट आदि भी प्रदर्शित हो रहे हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम