2022 ब्रिक्स खेल मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित

2022-11-02 17:18:55

 

2022 ब्रिक्स खेल मंत्रियों का सम्मेलन 1 नवंबर को वीडियो कॉन्फ़्रेंस के रूप में आयोजित हुआ। चीन के खेल के सामान्य प्रशासन के निदेशक काओ चीतान ने सम्मेलन की अध्यक्षता की और भाषण दिया। दक्षिण अफ्रीका के खेल, कला और संस्कृति मंत्री नाथी मथेवा, ब्राजील के सामाजिक और खेल मामलों के प्रभारी नागरिकता मंत्री बेंटो, रूसी खेल मंत्री ओलेग मातित्सिन, भारतीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने सम्मेलन में भाग लिया। इस मौके पर 2022 ब्रिक्स खेल मंत्रियों के सम्मेलन का संयुक्त बयान पारित किया गया।

काओ चीतान ने कहा कि खेल ब्रिक्स देशों के बीच मानविकी व सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ब्रिक्स खेल मंत्रियों का सम्मेलन और ब्रिक्स खेल ब्रिक्स देशों के बीच खेल सहयोग के मुख्य आकर्षण बन गए हैं, ब्रिक्स खेल के विकास को बढ़ाने और देशों के बीच समझ और दोस्ती बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका निभाता है। सभी पक्षों की सक्रिय भागीदारी और समर्थन में 2022 ब्रिक्स खेलों को सफलतापूर्वक ऑनलाइन आयोजित किया गया, जिसने दुनिया के समक्ष ब्रिक्स खेल समुदाय की एकजुटता और दोस्ती, विश्व शांति और विकास को बढ़ाने में खेल की भूमिका और शक्ति प्रदर्शित की। चीन खेल शक्ति के निर्माण को तेज करने की प्रक्रिया में ब्रिक्स खेलों के व्यावहारिक सहयोग को गहरा करना जारी रखेगा, पांच देशों के खेल के सामान्य विकास को बढ़ावा देगा, और उच्च गुणवत्ता वाली साझेदारी का निर्माण करेगा, ब्रिक्स सहयोग की नई यात्रा शुरू करने में खेल की शक्ति प्रदान करेगा। ब्रिक्स सदस्यों ने हाल के वर्षों में ब्रिक्स खेल सहयोग के सकारात्मक परिणामों का सिंहावलोकन किया, सामूहिक खेल, प्रतिस्पर्धी खेल, खेल उद्योग और अंतरराष्ट्रीय खेल मामले के सहयोग पर गहन चर्चा की और व्यापक सहमतियां हासिल कीं। विभिन्न पक्षों ने अभिनव रूप से 2022 ब्रिक्स खेलों की सफल मेजबानी और खेल मंत्रियों के सम्मेलन का आयोजन करने के लिए चीन की प्रशंसा की और ब्रिक्स खेल सहयोग को बढ़ाने में चीन के सकारात्मक योगदान पर उसका आभार व्यक्त किया।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम