5वें चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो के सभी तैयारी कार्य पूरे

2022-11-02 17:03:30

 

5वां चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो 5 से 10 नवम्बर को चीन के शांगहाई में आयोजित होगा। हाल में सभी तैयारी कार्य पूरा हो चुके हैं। इस एक्सपो में सैंकड़ों नये उत्पादों, नयी तकनीकों और नयी सेवाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, इस साल के एक्सपो में कुल 145 देश, क्षेत्र और अंतर्राष्ट्रीय संगठन हिस्सा लेंगे। जिन में विकसित देश, विकासशील देश और अति अविकसित देश शामिल हैं। 127 देशों और क्षेत्रों से आए उद्यम वाणिज्य प्रदर्शनी में भाग लेंगे, जबकि 66 देश और 3 अंतर्राष्ट्रीय संगठन राज्य प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे।

एक्सपो के कुल 6 प्रदर्शन क्षेत्रों में विविध उपभोक्ताओं और कृषि उत्पादों के अलावा विश्व में समुन्नत चिकित्सक यंत्र और तकनीक उपकरण भी शामिल हैं।

रेडियो प्रोग्राम