चाइना स्पेस ड्रीम फैक्ट्री के अंदर क्या है?

2022-11-01 19:15:52

 चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के दूसरे प्रायोगिक मॉड्यूल और अंतरिक्ष स्टेशन के विशेष स्टूडियो के रूप में मंगथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल का मुख्य कार्य निश्चित रूप से वैज्ञानिक प्रयोग करना है। इसलिए, इसे थियेनकुंग की "ड्रीम फैक्ट्री" भी कहा जाता है। तो मंगथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल के अंदर किस प्रकार के प्रायोगिक उपकरण हैं? कौन से विशेष अंतरिक्ष प्रयोग किए जाएंगे?

चीनी विज्ञान अकादमी के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के शोधकर्ता चांग लू ने बताया कि संपूर्ण मंगथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल बड़े पैमाने पर है, जिसमें 7 प्रकार की 8 प्रयोगात्मक अलमारियां हैं। अलमारियों की संख्या पहले से अधिक है, तो पहले से अधिक प्रकार के प्रयोग किये जा सकते हैं।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम