शी चिनफिंग ने गुयेन फु ट्रोंग को "मैत्री पदक" से सम्मानित किया

2022-11-01 14:24:59

31 अक्तूबर को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग के जन वृहत भवन में वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग को चीन लोक गणराज्य के “मैत्री पदक” से सम्मानित किया, और धूमधाम से एक रस्म भी आयोजित की।

रस्म में शी चिनफिंग ने भाषण देते हुए कहा कि महासचिव गुयेन फु ट्रोंग एक कट्टर मार्क्सवादी, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के करीबी साथी और ईमानदार दोस्त हैं। उन के नेतृत्व में चीन व वियतनाम दोनों देशों और दोनों पार्टियों के बीच परंपरागत मित्रता मजबूत की गयी। राजनीतिक आपसी विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। व्यावहारिक सहयोग निरंतर रूप से गहन हो रहा है। और आदान-प्रदान भी दिन-ब-दिन घनिष्ठ हो रहा है। “मैत्री पदक” महासचिव गुयेन फु ट्रोंग और वियतनाम की जनता के प्रति चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीनी जनता की सद्भावना का द्योतक है। जिस में दोनों पार्टियों और दोनों देशों की जनता के मन में भविष्य के प्रति सुन्दर इच्छा भी छिपी हुई है।

गुयेन फु ट्रोंग ने भाषण देते समय कहा कि मैंने सच्चे दिल से महासचिव शी चिनफिंग द्वारा मुझे “मैत्री पदक” से सम्मानित करने का धन्यवाद दिया। इस ऊँचे सम्मान को स्वीकार करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। मैं अपने पद पर वियतनाम की जनता के साथ लगातार समाजवादी रास्ते पर कायम रहूंगा, वियतनाम और चीन के मैत्रीपूर्ण संबंधों को लगातार मजबूत करूंगा, और ज्यादा से ज्यादा उज्जवल भविष्य साकार करने की कोशिश करूंगा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम